Rehoboth Ka Khuda Lyrics

Tamil Christian song lyrics in Tamil script and English letters (Tanglish).

रहोबोत का खुदा (3) हमारे साथ
हम फले फूलेंगे इस देश में,
आशीषों के अधिकारी होंगे
हम दांए-बाएं फैलेंगे, प्रभु के अनुग्रह से
जो उसने कहा है, वह पूरा करेगा
और हम भी पाएंगे रहोबोत (2)
अपने तम्बू के स्थान को तू चौड़ा कर
रस्सियों को लम्बी और खूँटों को दृढ़ कर
यहोवा हमारे लिए विशालता लाया है
आत्मा के सामर्थ से हमें आगे ही बढ़ना है
रहोबोत का खुदा हमारे साथ, रहोबोत…
मत डर, तेरी आशा फिर नहीं टूटेगी
मत घबरा तू फिर से लज्जित न होगी
मेरी करुणा तुझसे कभी न हटेगी
मेरी वाचा तुझसे कभी न टलेगी
रहोबोत का खुदा हमारे साथ, रहोबोत…
रोको मत हाथों को प्रभु की सेवा से
मज़बूत बन जाओ खुदा के कलाम से
तेरे वंश होंगे आकाश के तारे समान
कोई न रोक सकेगा तेरी उन्नति
रहोबोत का खुदा हमारे साथ